ताजा खबर
रायपुर, 5 जून। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया।
डा सिंह ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे तब श्री राजेश पटेल ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी और अभी 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुचे।
उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने भी टीम को हर संभव मदद करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से अमर पारवानी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर, अमर परवानी, पीताम्बर गुप्ता, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ग्रेवाल, इक़बाल अहमद ख़ान, आनंद सिंह , राजेंद्र तंबोली, राजेश प्रताप सिंह , सुमित उपाध्याय, नामिताभ जैन,अमित मंडल, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर राजपाल, प्रीतम दा, आलोक गुप्ता, विष्णु पांडेय, वीरेंद्र देशमुख, अमित तिवारी, राजेंद्र यादव, विकाश पांडेय, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव, लुमेन्द्र साहू, अब्बास आलम, हुमन राम यदू, अतुल मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।


