ताजा खबर

ओडिशा की 2 कार से 6 क्विंटल गांजा जब्त
05-Jun-2026 12:23 PM
ओडिशा की 2 कार से 6 क्विंटल गांजा जब्त

गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर, जांच जारी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 5 जून।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के नागपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान दो कारों से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस वाहनों और मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

नागपुर चौकी पुलिस के अनुसार, बीती रात उजियापुर स्कूल के समीप दो कारें खड़ी पाई गईं। संदेह होने पर जब पुलिस बल द्वारा वाहनों की तलाशी ली गई, तो कार के भीतर पैकेटों में बंद गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहनों के भीतर से करीब 6 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसे तौल और वैधानिक कार्रवाई के लिए चौकी लाया गया है।

नागपुर चौकी पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी आरोपी नहीं पाया गया। पुलिस ने गांजा और दोनों कारों को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में दोनों कारें ओडिशा राज्य की बताई जा रही हैं। वाहनों के नंबर और दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट