ताजा खबर

जेल के बाथरूम में गिरा कैदी, मौत
05-Jun-2026 12:10 PM
जेल के बाथरूम में गिरा कैदी, मौत

3 नक्सल मामलों में चल रहा था मामला

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 5 जून।
केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महारानी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में रहने वाला रमेश कुंजाम नक्सल मामले में जेल में था। उसके ऊपर नक्सल के 3 मामले चल रहे थे। नक्सल मामले होने के कारण रमेश को केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। लेकिन नवंबर 2025 में उसे जगदलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
गुरुवार की रात को रमेश बाथरूम करने के लिए गया हुआ था। जहाँ बाथरूम में बिखरे पानी में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा। रमेश की आवाज को सुनकर अन्य कैदियों ने उसे जेल प्रहरियों की मदद से महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।


अन्य पोस्ट