ताजा खबर

बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
05-Jun-2026 9:02 AM
बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है.

राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं मध्य प्रदेश से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

इसके अलावा राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट