ताजा खबर

लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
05-Jun-2026 8:29 AM
लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के निधन पर शोक जताया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "डॉक्टर सुभाष सी कश्यप के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने लोकसभा के महासचिव के रूप में काम किया था. वे भारत के अग्रणी संवैधानिक विद्वानों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध करने वाला रहा."

पीएम मोदी ने लिखा, "उनके लेखन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी. उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएँ."

सुभाष कश्यप के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है.

97 साल के सुभाष कश्यप कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें भारतीय संविधान के विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता था. उन्होंने इस पर किताब भी लिखी है.

सुभाष कश्यप लोकसभा के सातवें, आठवें और नौवें कार्यकाल के दौरान इसके महासचिव रहे थे.

वे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'वन नेशन वन इलेक्शन' यानी 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की संभावना पर विचार करने के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति के सदस्य भी थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट