ताजा खबर

निकाय उपचुनाव : साय ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
04-Jun-2026 10:24 PM
निकाय उपचुनाव :  साय ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

रायपुर, 4 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय उपचुनावों के परिणाम घोषित होने पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई, और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों के उपचुनावों के लिए 1 जून को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम 4 जून को घोषित किए गए। प्रदेश की 5 नगर पंचायतों में हुए चुनाव में 3 नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है।
उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


अन्य पोस्ट