ताजा खबर

ईंधन संकट, कोरबा के बाद गोंदिया की भी दो और ट्रेनें एक हुई
04-Jun-2026 6:18 PM
ईंधन संकट, कोरबा के बाद गोंदिया की भी दो और ट्रेनें एक हुई

8 से दो मेमू पैसेंजर को मर्ज कर चलाई जाएंगी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 जून । ईंधन (डीज़ल) मितव्ययिता के निर्देशों के बीच दपूमरे ने दो और मेमू ट्रेनों को मर्ज कर एक कर चलाने का फैसला किया है। इससे पहले रायपुर कोरबा के बीच चल रही ट्रेनों को मर्ज किया जा चुका है। संकेत है कि आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनें मर्ज की जा सकती हैं।

 68721 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर और 68723 डोंगरगढ़ -गोंदिया मेमू पैसेंजर को 8 जून से मर्ज करके  68723 रायपुर -गोंदिया के नाम से  संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
 68723 रायपुर -गोंदिया मेमू पैसेंजर रायपुर से 19:00 रवाना होकर 19:04 बजे सरस्वती नगर, 19:09 बजे सरोना, 19.16 बजे कुम्हारी, 19.25 बजे देवबलोदा चरोदा, 19.34 बजे भिलाई, 19.39 बजे भिलाई पावर हाउस, 19.44 बजे भिलाई नगर, 20.20 बजे दुर्ग, 
20.30 बजे रसमडा, 20.37 बजे मुड़ीपार, 20.44 बजे परमालकसा,20.50 बजे राजनांदगांव, 21:01 बजे बाकल, 21:08 बजे मुसरा, 21 14 बजे जटकन्हार, 21.35 बजे डोंगरगढ़, 
21.46 बजे पनियाजाब, 21.57 बजे बोरतलाव, 22.05 बजे, दरेकसा, 22.19 सालेकसा, 22.28 बजे धनौली, 22.34 बजे आमगांव, 22.43 बजे गुदमा, 23.15 बजे गोंदिया पहुंचेगी।


अन्य पोस्ट