ताजा खबर
पलारी में कांग्रेस का कब्जा, यानेश साहू अध्यक्ष
04-Jun-2026 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दल्ली राजहरा, 4 जून। बालोद जिले के पलारी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के युवा नेता यानेश साहू ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल गुरुपंच को 506 मतों से हराकर विजय दर्ज की।
15 सीटों वाली नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित 10 प्रत्याशी विजय रहे, जबकि भाजपा मात्र 5 सीटों पर सिमट गई।
भाजपा को मिली हार से जहां भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं कांग्रेस कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा।
भाजपा की हार के पीछे अंदरूनी कलह एवं गुटबाज़ी रही, वहीं बड़े नेताओं को स्थानीय नेताओं की अनदेखी करना भारी पड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


