ताजा खबर

पुरी की ओर लंबी दूरी की कई ट्रेनें 7 जून से मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी
04-Jun-2026 1:32 PM
पुरी की ओर लंबी दूरी की कई ट्रेनें 7 जून से मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 4 जून। पुरी स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार निर्धारित तिथियों में कई ट्रेनें पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी और मालतीपाटपुर स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। इसी तरह वापसी में ये ट्रेनें पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से संचालित की जाएंगी।

7 और 14 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी। वहीं 9 और 16 जून को गाड़ी संख्या 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से रवाना होगी।

5 और 12 जून को गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी। जबकि 8 और 15 जून को गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से प्रारंभ होगी।

3, 10 और 17 जून को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक ही जाएगी। वहीं 6, 13 और 20 जून को गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से चलेगी।

9 और 16 जून को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी। इसके अलावा 4, 11 और 18 जून को गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से संचालित होगी।

7 और 14 जून को श्रीगंगानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं 10 और 17 जून को गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से रवाना होगी।


अन्य पोस्ट