ताजा खबर

कार-बोलेरो में भिड़ंत, 5 जख्मी
03-Jun-2026 7:47 PM
कार-बोलेरो में भिड़ंत, 5 जख्मी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 3 जून।
नेशनल हाईवे 30 में बुधवार की दोपहर को 2 वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल हुए। जिन्हें 112 डायल की मदद से भानपुरी के सीएचसी में भर्ती किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि कार सवार रायपुर से आंध्रप्रदेश की ओर किसी काम से जा रहे थे, जबकि बोलेरो चालक जगदलपुर से फरसागुड़ा आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चपका के पास पहुँची की दोनों वाहनों के चालकों के नियंत्रण बिगड़ गया और आमने सामने टक्कर हो गई।

इस दौरान कार व बोलेरो सवार में 5 लोगों को चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 की टीम व भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँच पहले घायलों को अस्पताल ले गई। वहीं सड़क के बीचों बीच खड़ी वाहनों को सड़क किनारे लाया गया, जिससे नेशनल हाईवे जाम न हो सके। वहीं घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।


अन्य पोस्ट