ताजा खबर
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म
03-Jun-2026 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 03 जून। तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट करने वाले दो विधायक समर्थकों के सरेंडर करने के बाद प्रदेश के तहसीलदारों ने अपनी काम बंद हड़ताल खत्म कर दी है। वे सभी कल से काम पर लौटेंगे। इसके बाद शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
इस विवाद पर कार्रवाई न होने को लेकर कनिष्क प्रशासनिक संघ (तहसीलदारों) का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी थी । पूरे प्रदेश में करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल में रहे।। 28 मई से प्रदेश भर में काम बंद है।
संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि हड़ताल खत्म कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


