ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 3 जून। पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य का कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा | इस दौरान गाड़ियां पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त/प्रारम्भ होगी।
विवरण इस प्रकार है :-
???? 7 व 14 जून को 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होकर 9 व 16 जून को 12146 एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
???? 5 व 12 जून को 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होकर 8 व 15 जून को 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
???? 3, 10, व 17 जून को गांधीधाम से रवाना होने वाली 22973 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होकर 06, 13 व 20 जून को 22974 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
???? 09 व 16 जून को इंदौर से रवाना होने वाली 20917 हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी और 4, 11 व 18 जून को 20918 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।
???? 07 व 14 जून को श्री गंगानगर से रवाना होने वाली 20471 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होकर 10 व 17 जून को 20472 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।


