ताजा खबर

राजधानी के सफाई ठेकेदारों ने काम बंद किया
03-Jun-2026 9:13 AM
राजधानी के सफाई ठेकेदारों ने काम बंद किया

निगम क‌ई महीने से भुगतान नहीं कर रहा

रायपुर, 3 जून। राजधानी में एक बार फिर से सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।इस बार सफाई ठेकेदारों ने ही काम बंद कर दिया है। सभी ठेकेदार और उनके कामगार जयस्तंभ चौक में एकत्रित होकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें क‌ई महीनों से काम का भुगतान नहीं किया गया है। इन लोगों ने निगम प्रशासन को भुगतान का अल्टिमेटम भी दिया था। जिसे अनदेखी की गई।

यहां बता दें कि निगम ने रामकी कंपनी को भी क‌ई महीनों का भुगतान नहीं किया है। करीब 78 बकाया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने एक वीडियो बयान में कहा कि आपदा में अवसर ढूंड रही सरकार । ना सफ़ाई हो रही ना कचरा उठ रहा है ना नालियां साफ़ करवा पा रहे है। लेकिन वसूली में  निगम तक सब लगे गई । यूजर चार्ज के रूप में आम जानता पर एक और मार । 9इंजिन की सरकार कुछ तो रहम करो सड़क पर झाड़ू लगा और शासकीय गजट आदेश की प्रतियाँ जला कर आज इस वसूली की नई तरकीब का विरोध प्रातः ११:३० बजे से किया जाएगा ।  पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है । सभी ठेकेदारों ने पूरे शहर में सफाई का काम आज से बंद कर दिया है । महापौर सांसद और विधायक निंद्रा में है । पार्षद वसूली में मस्त है और जनता त्रस्त हो गई है । सरकार जानता को लूटने में लगी है । ये है बीजेपी का सुशासन । जयस्तंभ चौक में सभी ठेकेदार विरोध में कर्मचारियों के साथ खड़े है । रायपुर का ये दुर्भाग्य है ।


अन्य पोस्ट