ताजा खबर

निगम ने बढ़ाया यूजर चार्ज
02-Jun-2026 7:42 PM
निगम ने बढ़ाया यूजर चार्ज

रायपुर, 2 जून। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रायपुर नगर निगम ने भी अपने यूजर चार्ज बढ़ा दिया है। यह वृद्धि सालाना बजट में शामिल नहीं किया था। बजट मंजूर होने के दो माह  बाद लागू किया जा रहा है।

इस संबंध में जारी आदेशानुसार आवासीय यूजर चार्ज 120 रूपए और व्यावसायिक 360 रूपए कर दिया गया है।

नई सूची के मुताबिक 500 वर्ग फीट तक के मकानों का मासिक यूजर चार्ज 20 रुपए से बढ़कर 40 रुपए हो गया है। वहीं 501 से 1000 वर्ग फीट तक के मकानों के लिए 30 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए महीना तय किया गया है। 1000 वर्ग फीट से बड़े मकानों के लिए अब 80 रुपए प्रतिमाह देना होगा।

यह अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में संशोधन किया गया है।


अन्य पोस्ट