ताजा खबर

आईपीएल सट्टे में फंसे युवक ने फांसी लगाई
01-Jun-2026 9:34 PM
आईपीएल सट्टे में फंसे युवक ने फांसी लगाई

रायपुर, 1 जून। पुलिस ने गुरुवार को इंद्रप्रस्थ फेस-2 स्थित सी ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर गुरुवार सुबह मिली युवक की लाश के पीछे  कारणों का खुलासा किया है। इस युवक ने ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते जाल में  फंसे कर अपनी जान दे दी। 

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक ऊर्व कौशिक साईनाथ कॉलोनी का निवासी था। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक ऑनलाइन आईपीएल सट्टे की लत में फंस गया था। शुरुआत में उसे कुछ लाभ हुआ, जिसके बाद वह लगातार  सट्टेबाजी में सक्रिय हो गया। धीरे-धीरे वह अधिक मुनाफे के लालच में बड़ी-बड़ी रकम लगाने लगा, लेकिन बाद में लगातार नुकसान उठाता गया। अनुमान है कि उसने करीब 8 लाख रुपये तक ऑनलाइन सट्टे में गंवा दिए थे। सूत्र यह भी बताते हैं कि सट्टे के कारण आर्थिक दबाव बढ़ने पर युवक ने अपने ही घर में चोरी जैसी घटना को भी अंजाम दिया था, जिसमें उसकी बड़ी बहन के घर से जुड़ा मामला सामने आया है। लगातार नुकसान और आर्थिक तंगी के चलते वह मानसिक तनाव में आ गया था। घटना के दिन युवक इंद्रप्रस्थ फेस-2 स्थित बिल्डिंग की छत पर पहुंचा, जहां उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।


अन्य पोस्ट