ताजा खबर
रायपुर,1 जून। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एमएमआई हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई एवं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने अपनी आंखों की जांच सहित नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन की सराहना की।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि पिछले 10 दिनों से चल रहे इस स्वास्थ्य शिविर में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के 300 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर एसीपी तारकेश्वर पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, विक्की लोहाना, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, रोशन ओछवानी, हरीश मांगतानी, लक्ष्मी बजाज, चंचलानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।


