ताजा खबर
आईपीएल 2026: फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले इतने करोड़ रुपये
01-Jun-2026 12:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात टाइटंस रनर-अप रही है.
दोनों ही टीमों को प्राइज़ मनी भी दिया गया है. चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफ़ी के साथ-साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज़ मनी मिली.
जबकि रनर-अप रही टीम गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं.
राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को कुल मिलाकर 5 अवॉर्ड मिले.
वैभव ने सीज़न में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल जीता है. उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, मोस्ट सिक्स अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


