ताजा खबर

आईपीएल 2026: फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले इतने करोड़ रुपये
01-Jun-2026 12:15 PM
आईपीएल 2026: फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले इतने करोड़ रुपये

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात टाइटंस रनर-अप रही है.

दोनों ही टीमों को प्राइज़ मनी भी दिया गया है. चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफ़ी के साथ-साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज़ मनी मिली.

जबकि रनर-अप रही टीम गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं.

राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को कुल मिलाकर 5 अवॉर्ड मिले.

वैभव ने सीज़न में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल जीता है. उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, मोस्‍ट सिक्‍स अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट