ताजा खबर
जेईई एडवांस्ड का रिज़ल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर
01-Jun-2026 11:08 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जेईई (एडवांस्ड) 2026 का रिज़ल्ट सोमवार सुबह घोषित हो गया है. इस परीक्षा में कुल 56,880 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से 10,107 लड़कियां हैं.
आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉपर बने हैं. उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए.
आईआईटी दिल्ली ज़ोन की ही आरोही देशपांडे ने लड़कियों में टॉप किया है. उनकी रैंक 77 है और उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं.
बिहार के गया के रहने वाले शुभम कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वो तैयारी के दौरान नकारात्मक ख़बरों और सोशल मीडिया से दूर रहे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


