ताजा खबर
आईपीएल 2026: फ़ाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों को लेकर ये अपडेट
01-Jun-2026 11:06 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुक़ाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. इस बस से रविवार देर रात को खिलाड़ियों को मैदान से वापस होटल ले जाया जा रहा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार, टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ.
बस के अंदर धुआं फैलने के बाद खिलाड़ी और स्टाफ थोड़ी देर सड़क पर रुके, फिर दूसरी बस का इंतज़ाम किया गया और वो होटल पहुंचे.
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार गई थी.
आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम किया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


