ताजा खबर

ऑनमार्क पोर्टल में ख़ामियों से जुड़ी चिंताओं पर सीबीएसई ने क्या कहा
01-Jun-2026 8:53 AM
ऑनमार्क पोर्टल में ख़ामियों से जुड़ी चिंताओं पर सीबीएसई ने क्या कहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को कहा कि उसके सर्विस प्रोवाइडर के ऑनमार्क पोर्टल में चिन्हित कमज़ोरियों को पकड़ लिया गया है.

बोर्ड ने यह भी कहा कि अन्य संभावित कमज़ोरियों की पहचान और जांच का काम जारी है.

सीबीएसई ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, "हम अपने सर्विस प्रोवाइडर के ऑनमार्क पोर्टल में मौजूद उन कमज़ोरियों पर लगातार नज़र रखे हुए हैं, जिनकी ओर पब्लिक डोमेन में ध्यान दिलाया जा रहा है."

बोर्ड ने कहा कि इन प्रणालियों को और सुरक्षित बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में सरकार के विभिन्न विभागों और आईआईटी के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम तैनात की गई है.

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हैकर्स ने ऑनमार्क पोर्टल में कमज़ोरियों की पहचान की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चिंताएं ज़ाहिर की थीं.

सीबीएसई ने अपने बयान में इन 'एथिकल हैकर्स' का आभार जताया और बताया कि बोर्ड ने इनमें से कुछ लोगों से सीधे संपर्क किया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट