ताजा खबर

आईपीएल 2026: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले विजय माल्या ने क्या कहा
31-May-2026 8:44 AM
आईपीएल 2026: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले विजय माल्या ने क्या कहा

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फ़ाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

आरसीबी क्वालिफ़ायर-1 जीतकर लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में पहुंची है. जबकि गुजरात टाइटंस ने क्वालिफ़ायर-2 जीतकर फ़ाइनल में एंट्री पाई है.

फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि हमारे बेंगलुरु के शेरों ने आईपीएल के फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर रविवार को लिखा, "आरसीबी- हमारी बड़े शेरों की टीम, यह तुम्हारा आख़िरी क़दम है उस जीत की तरफ़, जिसे तुम पहले ही हासिल कर चुके हो."

"हमारे बेंगलुरु के शेरों ने आईपीएल के फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है. अब एक और ज़ोरदार 'प्ले बोल्ड' दहाड़ से ट्रॉफ़ी जीत लो. शुभकामनाएं, ईश्वर तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे. पहले से भी ज़्यादा ज़ोर से दहाड़ो, बेंगलुरु के शेरों की तरह."

गौरतलब है कि इस सीज़न में दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें आरसीबी ने 2 और गुजरात ने 1 मैच जीता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट