ताजा खबर

अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण में सफल आरक्षकों का मार्च पास्ट एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए कमिश्नर ने
30-May-2026 10:32 PM
अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण में सफल आरक्षकों का मार्च पास्ट एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए कमिश्नर ने

रायपुर, 30 मई। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर मे अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण संचालित है। आज इस प्रशिक्षण मे सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियो का आकर्षक मार्चपास्ट एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम में  राज्य के विभिन्न 25 जिलो से आए 247 पुरूष नव आरक्षक एवं 47 महिला नव आरक्षक के साथ ही रायपुर जिले के 22 नव नियुक्त नव आरक्षक भी सम्मिलित हुए।

 प्रारंभ में नव आरक्षकों ने अनुशासन, समन्वय, उमंग तथा उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। 

इस मार्च पास्ट मे 11 प्लाटून जिनमे 8 पुरूष एवं 03 महिला प्लाटून सम्मिलित थे। 

अपने उदबोधन में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नवआरक्षकों के मार्चपास्ट की सराहा। उन्होंने कहा कि अर्बन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नव आरक्षकों को शहरी पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण  में प्रशिक्षित एवं सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण अंतर्गत बीएन‌एस , बीएन‌एस‌एस, बीएस‌ए, पुलिस रेगुलेशन एवं थाना कार्य प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, धरना-प्रदर्शन प्रबंधन, सुरक्षा ड्यूटी एवं जनसुरक्षा संबंधी विषयों पर इनडोर क्लासेस उसके पश्चात् थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। आउटडोर प्रशिक्षण के अंतर्गत पीटी, परेड, योग, शारीरिक दक्षता अभ्यास, सावधान-विश्राम, दाएं-बाएं एवं पीछे मुड़, सेल्यूट, लाइन एवं स्क्वाड गठन, मार्च पास्ट, तेज चाल, बलवा ड्रिल, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा घेरा निर्माण, वीआईपी ड्यूटी प्रबंधन, डीएफएमडी/एचएचएमडी का संचालन आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा फील्ड के व्यवहारिक अभ्यास भी कराए गए। 

उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मंशानुरूप नवआरक्षकों को भविष्य में पुलिस के दायित्वों के निर्वहन में दक्ष, संवेदनशील एवं सक्षम बनायेगा। प्रशिक्षण मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 88 नवआरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर उत्साह वर्धन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अमित कांबले, पुलिस उपायुक्त पश्चिम  संदीप पटेल, अतिरिक्त उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, डॉ० अर्चना झा,  आकाश मरकाम, दौलत राम पोर्ते, सहायक  आयुक्त  सतीश ठाकुर,  निलेश द्विवेदी एवं रक्षित निरीक्षक  अनीष सारथी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट