ताजा खबर
5 लाख का 10 किलो गांजे के साथ पकड़ाए तस्कर को जेल
30-May-2026 9:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 10 किलो से अधि गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 5.35 लाख है।
संयुक्त टीम ने रायपुर स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पीछे स्थित नए गेट के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 05 पैकेट गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता
अक्षय कुमार (23), निवासी खातौली ,मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) बताया । पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा मलकानगिरी (ओडिशा) से लाकर ट्रेन द्वारा दिल्ली ले जाने की तैयारी में था।
जीआरपी ने उसे धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


