ताजा खबर
छत्तीसगढ़ जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन
30-May-2026 9:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पुडुचेरी में केरल को सीधे गेम में हराया
रायपुर, 30 मई। पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को 55-51 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टीम ने दबाव में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 22 से 29 मई तक चली। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को महिला खेलों के लिए एक बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


