ताजा खबर

अभिषेक बनर्जी ख़ुद पर हुए हमले पर बोले- 'वे मुझे जान से मारना चाहते हैं'
30-May-2026 7:02 PM
अभिषेक बनर्जी ख़ुद पर हुए हमले पर बोले- 'वे मुझे जान से मारना चाहते हैं'

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर हुए हमले के बाद कहा है कि वे इस मामले में 'अदालत का रुख़ ज़रूर करेंगे.'

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, "वे मुझे जान से मारना चाहते हैं."

टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि वह इस मामले के बारे में कलकत्ता हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे.

उन्होंने कहा, "पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. हम इस मामले में हाई कोर्ट को सूचना ज़रूर देंगे. हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे."

वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस मामले में अदालत का रुख़ करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं कोर्ट ज़रूर जाऊंगा."

अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना ज़िले के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे, जहां उन्होंने ख़ुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया.

पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी पर पत्थर और अंडे फेंके गए.

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "सबकुछ बीजेपी की ओर से प्रायोजित था."


अन्य पोस्ट