ताजा खबर

कर्नाटक: डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
30-May-2026 7:01 PM
कर्नाटक: डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वह कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.

उनके नाम की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की. उन्होंने यह भी बताया कि तीन जून की शाम को शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

वेणुगोपाल ने कहा, "वह (डीके शिवकुमार) सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा रहे हैं और तीन जून की शाम अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे."

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस बैठक की निगरानी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नए नेता के चुनाव के लिए चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान क़रीब दस मिनट का विराम लिया गया.

इस दौरान सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेता एक अलग कमरे में चर्चा के लिए जुटे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट