ताजा खबर

कर्नाटक में आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, डीके शिवकुमार चुने जा सकते हैं नेता
30-May-2026 11:09 AM
कर्नाटक में आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, डीके शिवकुमार चुने जा सकते हैं नेता

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज (शनिवार) शाम कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होनी है. इस बैठक में नए नेता नेता को चुना जाएगा.

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के सचिव अल्लामाप्रभु पाटिल ने एक अधिसूचना में कहा कि यह बैठक विधानसभा के कॉन्फ़्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार को सीएलपी का नेता चुना जा सकता है.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सिद्धारमैया ख़ुद शिवकुमार का नाम नए नेता के तौर पर प्रस्तावित कर सकते हैं या फिर एक लाइन का प्रस्ताव पास कर कांग्रेस हाईकमान को नेता चुनने का अधिकार दिया जा सकता है.

गौरतलब है कि कर्नाटक सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से 28 मई 2026 को इस्तीफ़ा दे दिया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट