ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी ने लॉन्च किया अपना पहला 'ग्राउंड कैंपेन'
30-May-2026 9:21 AM
कॉकरोच जनता पार्टी ने लॉन्च किया अपना पहला 'ग्राउंड कैंपेन'

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में अपना पहला कैंपेन लॉन्च करने की घोषणा की है.

इस कैंपेन को 'लाइफ़ ऑफ़ ए कॉकरोच' यानी 'कॉकरोच की ज़िंदगी' नाम दिया गया है.

सीजेपी ने एक वीडियो पोस्ट में कहा, "आज हम एक नेशनल कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं. यह कैंपेन हर उस कॉकरोच के लिए है, जो सरकार की नाकामियों और लापरवाहियों से परेशान है."

सीजेपी की पोस्ट में कहा गया, "सारे कॉकरोचेज़ अपने आसपास के किसी भी सरकारी सिस्टम की फोटो या वीडियो निकालें. मुद्दा कुछ भी हो सकता है. सरकारी स्कूल, कॉलेज या अस्पताल की हालत, घर के बाहर जमा कूड़ा या खुला हुआ नाला, पीने का पानी या बाहर की हवा की गंदगी, दलित, आदिवासी, किसान या महिलाओं पर सिस्टम का दबाव या किसी सरकारी दफ़्तर में खुलेआम चल रहा भ्रष्टाचार."

सीजेपी ने कहा है कि इन समस्याओं का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पार्टी को टैग करना है. पार्टी इन शिकायतों को आगे बढ़ाएगी और कार्रवाई की मांग करेगी.

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त की टिप्पणियों के बाद कॉकरोच अचानक सुर्खियों में आया था.

कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर इसके 1.7 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉलोअर हो गए थे. इसे अभिजीत दीपके ने बनाया, जो एक राजनीतिक संचार रणनीतिकार और बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं.

अभिजीत का कहना है कि यह विचार एक मज़ाक के तौर पर आया था. लेकिन राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव को नहीं लगता कि यह महज़ एक मज़ाक है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट