ताजा खबर

कार की ठोकर, एक मौत, चक्काजाम
29-May-2026 6:06 PM
कार की ठोकर, एक मौत, चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  29 मई। शुक्रवार सुबह  ग्राम बंजारी पेट्रोल पंप के पास कार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर डटकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि पीडि़त को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय ग्राम बंजारी के ही निवासी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और बेलगाम दौड़ते वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर डटकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

ग्रामीणों ने फरार अज्ञात चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। हादसे और चक्काजाम की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश दी और इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।


अन्य पोस्ट