ताजा खबर

पद्म विभूषण तीजन बाई एम्स में भर्ती, वजह सांस लेने में तकलीफ
28-May-2026 10:49 PM
पद्म विभूषण तीजन बाई एम्स में भर्ती, वजह सांस लेने में तकलीफ

रायपुर, 28 मई। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार डिहाइड्रेशन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जांच के दौरान उनमें निमोनिया के लक्षण भी पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से तीजन बाई को शरीर में पानी की कमी की समस्या हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अन्य शारीरिक परेशानियां भी होने लगी थीं। बुधवार दोपहर उनकी चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने एम्स रायपुर के विशेषज्ञों से चर्चा कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। शाम करीब 4 बजे उन्हें एम्स रायपुर लाया गया, जहां उनकी विस्तृत जांच की गई।

भिलाई टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स के आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।


अन्य पोस्ट