ताजा खबर
जल संकट, युवक की हत्या, भाजपा पार्षद समेत 4 हिरासत में
28-May-2026 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ग्रामीण थाने को घेरा
रायपुर, 28 मई। राजधानी के मंदिर हसौद निवासी एक युवक युवक की हत्या कर दी गई। यह वारदात जल संकट की परिणति बताई जा रही है। पालिका परिषद के वार्ड में जल संकट को लेकर मृतक का भाजपा पार्षद गोलू रात्रे से विवाद हुआ था। उसके बाद 22 मई से मृतक लापता था। और आज यह खुलासा हुआ।पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की हत्या कर दी।
हत्या के बाद लाश को महानदी की रेत में दफन कर दिया था।लाश महासमुंद के नानगांव में गाड़ दी थी। पुलिस ने लाश खोदकर निकाली । मृतक का नाम भुनेश्वर यादव बताया गया है।
पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मंदिर हसौद थाना घेरा है।मृतक के परिजन कर रहे है हंगामा थोड़ी देर बाद पूरा खुलासा करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


