ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 28 मई । इबोला वायरस को लेकर रायपुर एयरपोर्ट से लेकर जिला अपस्ताल पंडरी में विशेष व्यवस्था कर ली गई है। एयरपोर्ट के अरईवल आगमन गेट पर चिकित्सा जांच कक्ष बना दिया गया है। जहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों खासकर युगांडा और अन्य अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जाएगी।
बता दें कि इन अफ्रीकी देशों के बच्चे रायपुर बिलासपुर के निजी विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हैं। इनकी और इनके अभिभावकों की आवाजाही लगी रहती है। बीते तीन दिनों ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं पंडरी जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसमें 4 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इबोला संक्रमितों के ट्रेस होने पर उनके लिए अलग से एंट्री और एग्जिट गेट तैयार किया गया है।डाउनिंग और डॉफिंग कीट का स्टाक बढ़ाया गया।मरीजों और उनके उपचार के लिए विशेष टीम गठित की गई है।अस्पतालों से जांच के लिए सैंपल लेकर पुणे भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक संभावित मरीज़ को इसी वार्ड में रहना होगा।



