ताजा खबर
शेयर में निवेश पर बड़े फायदे का झांसा, महिला ने 5.93 लाख ठगे
28-May-2026 9:01 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मई। शेयर में निवेश पर बड़े फायदे का झांसा देकर अज्ञात महिला ने 5.93 लाख रुपए ठग लिए। टिकरापारा पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
भगत सिंह चौक टिकरापारा निवासी युवक गिरधन ओगरे 36 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार 21 मई की शाम 6.30 बजे गिरधन से एक अज्ञात महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम से संपर्क किया। उसने शेयर बाजार में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा हासिल करने की स्कीम बताया। इस झांसे में आकर गिरधन ने महिला के बताए एकाउंट में 23 मई तक तीन दिन में अलग अलग समय पर 593358 रूपए ट्रांसफर कर दिया। 4 दिनों तक मुनाफा न आने पर ठगे जाने का अहसास हुआ तो कल शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 66 डी आईटी एक्ट ,318-4 का मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


