ताजा खबर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में हैदराबाद के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 29 गेंदों पर 97 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी की तारीफ़ की है.
सचिन ने उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ़ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, '' वैभव का बैट स्विंग (बल्ला घुमाने की तकनीक) शानदार है. साथ ही वह पैरों की तरफ़ आने वाली गेंदों पर अपना अगला पैर अच्छी तरह हटा लेते हैं, जिससे उन्हें खुलकर शॉट खेलने और आसानी से छक्के लगाने की आज़ादी मिलती है.''
वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ क्रिस गेल का टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है.
अब वैभव सूर्यवंशी किसी एक टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
सूर्यवंशी ने आईपीएल की एक पारी में दस या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी क्रिस गेल की बराबरी कर ली है.
अब दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार बार किसी आईपीएल पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. (bbc.com/hindi)


