ताजा खबर

बाढ़ के पानी से भरी गुफ़ा में फंसे पांच लोग एक हफ़्ते बाद ज़िंदा निकाले गए
27-May-2026 9:28 PM
बाढ़ के पानी से भरी गुफ़ा में फंसे पांच लोग एक हफ़्ते बाद ज़िंदा निकाले गए

बाढ़ के पानी से भरी गुफ़ा में पांच ग्रामीण एक हफ़्ते तक फंसे रहे, आख़िरकार बचाव टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया.

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद ये लोग लाओस की एक गुफ़ा के अंदर फंस गए थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लाओस और थाईलैंड की टीमों ने बताया कि उनके साथ गए दो अन्य ग्रामीण अब भी लापता हैं.

ये सातों लोग मध्य लाओस के ज़ायसोम्बौन प्रांत के रहने वाले थे. वे पिछले बुधवार को सोना और जंगली जीवों की तलाश में गुफ़ा के अंदर गए थे.

इसी दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गुफ़ा का प्रवेश मार्ग बंद हो गया और वे बाहर नहीं निकल सके.

रेस्क्यू टीमों की ओर से जारी वीडियो में गोताखोरों को बेहद संकरे और कीचड़ से भरे रास्तों से गुजरते देखा गया. गुफ़ा के कई हिस्से लगभग पूरी तरह पानी में डूबे हुए थे.

लाओस संगठन ‘रेस्क्यू वॉलंटियर फॉर पीपल’ के बूनखाम लुआंगलाथ ने समाचार एजेंसी एपी से कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी रहेगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट