ताजा खबर
नए बने गोदाम में रखे हुए थे 2 हजार बोरे तेंदूपत्ता
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 27 मई। जगदलपुर के लामनी पार्क के आगे नए बने तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार की दोपहर को आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। लाखों का माल जलने की आशंका है।
ज्ञात हो कि बीजापुर जिले में सोमवार को तेंदूपत्ता गोदाम में आग लगने के कारण करोड़ों का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया था।
बताया जा रहा है कि सर्गीपाल रेलवे क्रॉसिंग के आगे अभी कुछ महीनों पहले ही एक नया बड़ा तेंदूपत्ता गोदाम बनाया गया था। जहां करीब 2 हजार से अधिक बोरे को रखा गया था। दोपहर 2 से 3 बजे के लगभग गोदाम से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने तत्काल ही मोर्चा संभालते हुए नगर सेनानी संतोष मार्बल को मामले की जानकारी दी। इस दौरान करीब 4 से 5 सौ बोरे तेंदूपत्ता जल गए। जबकि आग को नीचे तक फैलने का मौका ही नही मिला और आग को घंटों की मशक्कत के बाद बुझा दिया गया।
सूत्रों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि ज्यादा गर्मी पडऩे के कारण तेंदूपत्ता में सूखा होने के कारण आग पकड़ लिया और देखते ही देखते आग फैलने लगा। लेकिन फायर बिग्रेड व टीम के द्वारा समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल जले तेंदूपत्ता को हटा दिया गया है और बचे आग को भी बुझा दिया गया है।


