ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 27 मई। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच औद्योगिक विकास, सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका और विकसित भारत के विजन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान, आधुनिक आधारभूत संरचना निर्माण और देश के औद्योगिक विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित और समसामयिक विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय’ और सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्रों पर आधारित है। इन्हीं सिद्धांतों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एच.डी. कुमारस्वामी के प्रशासनिक अनुभव और विकास दृष्टि से उन्हें कई विषयों पर नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा मिली है।


