ताजा खबर
भूपेश बघेल का बड़ा हमला - मोहन भागवत हिंदू धर्म का ठेकेदार कैसे बन गया
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 मई । पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रामभद्राचार्य के बयानों पर जमकर पलटवार किया है। बघेल ने रामभद्राचार्य से यह स्पष्ट करने कहा है कि वो यह बताएं कि मोदी ने गौ भक्षक किरन रिजूजू को मंत्रिमंडल में क्यों रखा। क्या रामभद्राचार्य उचित मानते हैं। ऐसे ही उत्तर पूर्व के राज्यों, गोवा की सरकार में भी कई गौमांस भोगी मंत्री कैसे काम कर रहे। बघेल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला करते हुए कहा कि आज आरएसएस धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार बना हुआ है। मोहन भागवत कभी संस्कृत का एक श्लोक बोले हैं क्या? कभी धार्मिक चर्चा किए हैं क्या?फिर वह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार कैसे बन गया। और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय उच्च स्थान कैसे मिल गया। क्या रामभद्राचार्य इसे उचित मानते हैं, बताएं।


