ताजा खबर
कैशियर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 27 मई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामले की जांच पूरी कर आरोपी तत्कालीन कैशियर तेजावथ थिरापतम्मा के खिलाफ विशेष न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी है।
घोटाले का खुलासा बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद हुआ। एसबीआई बिल्हा शाखा के प्रबंधक पीयूष बरा ने एसीबी मुख्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक खातों और रिकॉर्ड में हेरफेर कर करोड़ों रुपये की राशि का गबन किया गया।
बैंक की आंतरिक जांच में तत्कालीन कैशियर तेजावथ थिरापतम्मा की भूमिका सामने आई। इसके बाद एसीबी ने 19 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 13(1)ए और 13(2) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
मामला दर्ज होते ही आरोपी कैशियर अपने घर से फरार हो गई थी। एसीबी की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। फरवरी में सूचना मिली कि वह किसी काम से बिल्हा पहुंची है। सूचना मिलते ही एसीबी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ उपरांत उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर


