ताजा खबर

छत्तीसगढ़ के 3आईपीएस का इंपैनलमेंट एप्रुवल नहीं
27-May-2026 11:56 AM
छत्तीसगढ़ के 3आईपीएस का इंपैनलमेंट एप्रुवल नहीं

रायपुर, 27 मई। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी कमेटी ने छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अधिकारियों का केंद्र में आईजी या समकक्ष पदों के लिए अनुमति नहीं दी है। ऐसे देश भर के 55 और अधिकारी शामिल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से 07 बालाजी राव सोमावार 08 बैच की पारूल माथूर और प्रशांत अग्रवाल,  शामिल हैं। इसी तरह से 6 को डिफर किया गया है।

इससे पहले कमेटी ने कल तीन आईपीएस को केंद्र में आईजी के लिए इंपैनल किए हैं। इनमें 2008 बैच छत्तीसगढ़ कैडर की नीतू कमल और डी श्रवण शामिल हैं। वैसे दोनों ही इस समय केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर हैं। नीतू सीबीआई में और श्रवण एन‌आईए में पदस्थ हैं। गृहमंत्रालय ने इनके साथ 2001-08 तक के देश भर के 68 आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में आईजी, डीआईजी के लिए इंपैनल किया है।


अन्य पोस्ट