ताजा खबर
10 हजार रूपये ई चालान कड़ी चेतावनी देकर किया गया
देवपुरी दारू भट्टी में गन्दगी, प्लास्टिक गार्बेज मिलने पर तत्काल 10000 रूपये ई चालान कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर किया गया।
रायपुर, 26 मई। आज टीम प्रहरी ने जनशिकायत पर जोन 10 के क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई थोक मंडी क्षेत्र में जय अम्बे ट्रेडर्स दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे तत्काल जप्त कर संचालक शुभम कुमार सिन्हा को भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये ई चालान किया। वहीं नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी दारू भट्टी के औचक निरीक्षण में गन्दगी और प्लास्टिक गार्बेज पाए जाने पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर तत्काल देवपुरी दारू भट्टी पर 10000 रूपये ई चालान किया। यह कार्रवाई जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया, संदीप वर्मा, अदिव्य हजारी, अमित बेहरा की उपस्थिति में की गई।


