ताजा खबर

20 घंटे से युवक की हालत गंभीर, ट्रेन से हाथ कट गया था
26-May-2026 7:52 PM
20 घंटे से युवक की हालत गंभीर, ट्रेन से हाथ कट गया था

रायपुर, 26 मई। सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया।  उसकी हालत 20 घंटे से नाजुक बनी हुई है। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब प्लेटफॉर्म के पास एक युवक घायल अवस्था में तड़पता हुआ पाया गया। उसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल  मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।

जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।


अन्य पोस्ट