ताजा खबर

कांकेर में 3 दिन में 500 चमगादड़ों की मौत
26-May-2026 6:52 PM
कांकेर में 3 दिन में 500 चमगादड़ों की मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कांकेर, 26 मई।
कांकेर जिले के सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आ रही है। बीते तीन दिनों में  500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है।

कांकेर जिले में भीषण गर्मी और लू का असर अब इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। जिले के सरोना ग्राम में तेज गर्मी की वजह से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ों पर लटके चमगादड़ अचानक नीचे गिरने लगे, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

वहीं जानकार इसे भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर मान रहे हैं। जिले में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लू  और तेज गर्मी के चलते सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आई है।

 ग्रामीणों के मुताबिक कई चमगादड़ पेड़ों से अचानक नीचे गिर जाते हैं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है। रोजाना सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो रही है। अभी हाल ही तीन दिनों  में 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है।

घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोग पेड़ों के नीचे जाने से भी बच रहे हैं।  


अन्य पोस्ट