ताजा खबर

नीतू कमल, डी श्रवण आईजी के लिए इंपैनल
26-May-2026 6:27 PM
नीतू कमल, डी श्रवण आईजी के लिए इंपैनल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 26 मई ​ । 2008 बैच छत्तीसगढ़ कैडर की नीतू कमल और डी श्रवण केंद्र में आईजी के लिए इंपैनल किए गए हैं। वैसे दोनों ही इस समय केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर हैं। नीतू सीबीआई में और श्रवण एन‌आईए में पदस्थ हैं। गृहमंत्रालय ने इनके साथ 2001-08 तक के देश भर के 67 आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में आईजी, डीआईजी के लिए इंपैनल किया है।


अन्य पोस्ट