ताजा खबर

यातायात महासंघ के अध्यक्ष का इस्तीफा
26-May-2026 3:12 PM
 यातायात महासंघ के अध्यक्ष का इस्तीफा

रायपुर, 26 मई। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस रजिस्टर्ड महासंघ के सरंक्षक पुरंदर मिश्रा को भेजे इस्तीफा पत्र में अली ने कहा कि 

वह ठीक ढंग से यूनियन व आम बस संचालकों की सेवा और उनके हक के विरुद्ध आवाज नहीं उठा पा रहा हूं।  इस कारण प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहना मुनासिब नहीं लग रहा है। और आज त्याग पत्र दे रहा हूं पिछले 06 वर्षों से मेरे संघर्ष में साथी रहे सदस्यों को धन्यवाद  देते हुए कहा कि आम सदस्य के रूप में हमेशा सब के साथ रहूंगा। इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि न‌ए लोगो को मौका देना चाहिए। अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

यहां बता दें कि अली ने आज  किराया बढ़ाने को लेकर परिवहन मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।


अन्य पोस्ट