ताजा खबर
रायपुर, 26 मई। सीएम विष्णु देव आज शाम 4 बजे दिल्ली से लौट रहे हैं। इसके बाद शाम 6 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें अन्य विषयों के अलावा छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी वाले पात्र परिवारों के वितरण के लिए चना खरीदी का निर्णय लिया जाएगा। खाद्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार इस बार अगले तीन साल के लिए एक मुश्त खरीदने की तैयारी की है। इसे ई आक्शन से खरीदा जाएगा।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल यह प्रस्ताव रखेंगे। इसकी खरीदी नान करता है।
सरकार प्रति कार्ड 2 किलोग्राम चना हर महीने देती है । इसके लिए हितग्राहियों को केवल ₹5 प्रति किलो का मूल्य चुकाना पड़ता है।राज्य में कुल चना वितरण की मात्रा हर महीने आवंटित होने वाले राशनकार्डों की संख्या (जो कि लगभग 72 लाख से 82 लाख के बीच है) के आधार पर तय होती है।
बैठक में इसके अलावा धान उत्पादन लक्ष्य,खरीदी लक्ष्य तबादला नीति पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।


