ताजा खबर

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी, बाल-बाल बचे लोग
25-May-2026 2:32 PM
बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी, बाल-बाल बचे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 25 मई।
आज जशपुर जिले में एक बड़ा सडक़ हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और बेकाबू कार सडक़ किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान खरकट्टा गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जेसीबी मशीन की मदद से कार को नाले से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

 


अन्य पोस्ट