ताजा खबर

टीएस को अजय की सलाह कांग्रेस छोड़ देना चाहिए
25-May-2026 1:38 PM
टीएस को अजय की सलाह कांग्रेस छोड़ देना चाहिए

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 25 मई ​ । छत्तीसगढ़  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को की लेकर दीपक बैज, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बयानों के बीच अब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी प्रतिक्रिया दी है।  चंद्राकर ने दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह दी है।  पूर्व सीएम बघेल के “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता” वाले बयान पर  चंद्राकर ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस का एक मिशन बन गया था, कि बाबा साहब को अपमानित करो। बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दें‌ ।अपमान की एक पराकाष्ठा होती हैं. बाबा साहब एक गौरवशाली वंश से आते हैं। अब बाबा साहब को फैसला करना है कि कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है.  झीरम घाटी नक्सली हमले को आज 13 साल पूरे होने पर  चंद्राकर कहा कि जिस दिन भूपेश बघेल अपने जेब में रखे सबूत को सार्वजनिक करेंगे। कवासी लखमा को सामने रख पूरे प्रदेश की जनता को घटनाक्रम बतायेंगे। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को हॉस्पिटल में क्या कहा था ? जिस दिन ये सारी बातें सामने आएगी, सारी परते ख़ुद-ब-खुद खुलती जाएगी।आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल सहानुभूति के लिए अपना राजनीतिक ऑक्सीजन बना रखा हैं. भाजपा ने इस मामलें में हर स्तर की कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट