ताजा खबर

हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौत
25-May-2026 12:22 PM
हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 25 मई।
आज सुबह महासमुंद-कसडोल बार्डर पर बार नवापारा के दोंद में बसे मुड़पार गांव में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचला मार डाला। घटना करीब 10 बजे की है।

बारनयापारा अभ्यारण्य के अफसरों ने इस घटना की पुष्टि की है कि हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन मृतक का नाम, पता तथा घायलों की स्थिति स्पष्ट नहीं की है। विस्तृत जानकारी उपलब्ध होते ही खबर जारी की जाएगी।


अन्य पोस्ट